अमृतसर| टैगोर मॉडल स्कूल अमृतसर में फर्स्टएड पर विद्यार्थियों और अध्यापकों को जागरूक करने के लिए सेमिनार लगाया गया। अमनदीप मेडिसिटी के डॉ. गजलप्रीत सिंह व उनके सहायक टीम मेंबर राखी शर्मा, विशाल भाटिया और साहिल ने इस सेमिनार का आयोजन किया। प्रिंसिपल समीर भाटिया ने भी डॉ. गजलप्रीत सिंह जी का आभार व्यक्त किया। इस सेमिनार में बच्चों को किसी भी आकस्मिक स्थिति में कैसे खुद को व किसी और को फर्स्टएड दी जाए, इस बारे में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई।


