अमृतसर| अमरनाथ यात्रा को शिवोहम सेवा मंडल के अध्यक्ष अशोक बेदी और उनकी टीम के और से कठुआ खरोट मोड़ में भंडारे का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए किया था। जिसके समापन के मौके पर भंडारे वाले स्थान पर विशाल शिव जागरण करवाया गया। कार्यक्रम में परम संत अद्वैत स्वरूप श्री आरती देवा जी महाराज के अलावा डॉ. अश्वनी शर्म व एमएलए भारत भूषण कठुआ, राकेश कुमार सीटू, अशोक कुमार, रमन रम्मी शामिल हुए।


