माता चिंतपूर्णी मेले के उपलक्ष्य में कायस्थ श्रीवास्तव परिवार वेलफेयर सोसायटी ने निकाली शोभायात्रा, लगे जयकारे

भास्कर न्यूज | अमृतसर कायस्थ श्रीवास्तव परिवार वेलफेयर सोसायटी द्वारा माता चिंतपूर्णी मेले के उपलक्ष्य में सोमवार शाम 5 बजे शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा कुब्बी बेरी, शक्ति नगर, किला भंगियां से शुरू हुई, जिसके पहले माता चिंतपूर्णी की पूजा-अर्चना की गई। सोसायटी के प्रधान ओम प्रकाश, महंत विद्यासागर और चेयरमैन जनक राज की अध्यक्षता में तथा माता रानी के आशीर्वाद से निकली शोभायात्रा में कई नेतागण शामिल हुए। सुबह सोसायटी के सदस्यों ने मिलकर माता रानी का भंडारा भी लगाया। इस शोभायात्रा में पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी, पूर्व विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारियां, विधायक डॉ. अजय गुप्ता, पार्षद विकास सोनी, भाजपा नेता तरुण चुघ, पार्षद विक्की दत्ता, संजीव कुमार, गुरदेव सिंह दारा, राकेश वैध, अश्विनी पप्पू, महंत रमेशानंद सरस्वती समेत कई लोगों ने आकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। बरसात के कारण शोभायात्रा शाम 5 बजे निकाली। माता रानी के जयकारों और बैंड बाजे, ढोल की थाप पर निकाली शोभायात्रा किला भंगिया से शुरू होकर मजीठ मंडी, लोहा मंडी, शक्ति नगर, नमक मंडी चौक माता चिंतपूर्णी मंदिर, ढाब बस्ती राम, दाल मंडी, नमक मंडी बाजार, कटड़ा कर्म सिंह, बाजार बोरिया वाला, सीएमसी हॉस्पिटल से होते शक्ति नगर से वापस आकर किला भंगिया में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में छप्पन भोग, बजरंगी सेना, मां काली, माता वैष्णो देवी, सरस्वती, मां नैना देवी, बाबा भोले नाथ की सुंदर झांकियां सजाई। शोभा यात्रा में सुंदर फूलों से सजी पालकी में मां चिंतपूर्णी जी का चित्रपट विराजमान करके फूलों की वर्षा करके यात्रा रवाना की। सोसायटी की ओर से शोभायात्रा में पहुंचे सभी नेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर जय गोपाल, दिलीप कुमार, नंदलाल, रमेश कुमार, अशोक कुमार, नरेश कुमार, हरिओम, शिव कुमार, दिनेश कुमार समेत कई सोसायटी सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *