अमृतसर | जौड़ा फाटक स्थित चौधरी हरिसिंह नगर जंजघर में चौथे दिन श्री शिव महापुराण कथा की गई। चौधरी हरि सिंह नगर सेवक सभा के प्रधान अजय गोइनका की अध्यक्षता और इलाके के सहयोग से कराई कथा में दिनेश बस्सी मुख्य रूप से शामिल हुए। ब्यास गद्दी पर विराजमान स्वामी बृज भूषण तिवारी महाराज ने भगवान शिव का विवाह मां गौरा के साथ होने का प्रसंग सुनाया। कथा दौरान मां गौरा की मेहंदी और चूड़ियां डालने की रस्म निभाई गई। स्वामी ने कहा कि बाबा भोले जब मां गौरा से विवाह करने को तैयार हो रहे थे तो कई देवी देवता और साधू संत भी पहुंचे। सभी देवता बाबा भोले की बारात में जाने को तैयार थे तो फिर महादेव ने अपनी कई लीलाएं दिखाईं। इस मौके पर विजय, कुलजीत सिंह, आरके मेहता, दीपक कुमार, भोला, पवन कुमार, पंडित अनिल मौजूद थे।


