अमृतसर| सावन के सोमवार को काठिया वाला बाजार टल्लियां वाला शिवाला मंदिर में कमेटी और शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का बर्फ का शृंगार किया। इस मंदिर में सुबह माथा टेकने वाले भक्तों की लाइनें लगी रही। जबकि शिवाला बाग भाइयां में भी कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला। भक्त हाथों में पूजा सामग्री लेकर बाबा भोले नाथ के शिवलिंग पर अर्पित करते रहे। जबकि दुर्ग्याणा मंदिर के शिवालयों में भी शाम को शिवलिंग का सुंदर शृंगार किया। वहीं शिवगंगा मंदिर, बड़ा श्री हनुमान मंदिर के शिवलिंग का सुंदर शृंगार किया।


