अमृतसर | छेहर्टा जीटी रोड स्थित श्री सनातन धर्म पंजाब महावीर दल श्री हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से बाबा भोलेनाथ का हरियाली तीज और सावन उत्सव मनाया। चेयरमैन दविंदर भनोट और प्रधान पवन कुमार की अध्यक्षता में मनाए सावन उत्सव दौरान सुबह बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। वहीं शाम के समय रोहित भनोट और वरुण शर्मा ने बाबा भोलेनाथ का शृंगार किया। इस मौके पर रमेश कुमार, राकेश कुमार, नरिंदर कुमार, सुशील कुमार, प्रदीप कुमार, अश्वनी कुमार मौजूद रहे।


