अंकिता वर्मा का भारतीय ड्यूबॉल टीम में हुआ चयन

राजनांदगांव| साउथ एशियन ड्यूबॉल चैंपियनशिप-2025 करायकुडी तमिलनाडु में होगी। यह टूर्नामेंट ड्यूबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, तमिलनाडु ड्यूबॉल एसोसिएशन और अलगप्पा यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। चैंपियनशिप में एशिया की 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें इंडिया, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव्स, अफगानिस्तान और नेपाल की पुरुष और महिला टीमें शामिल होंगी। स्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ की सीनियर खिलाड़ी अंकिता वर्मा का चयन भारतीय महिला ड्यूबॉल टीम में हुआ है। अंकिता राजनांदगांव जिले के टाकापारा की रहने वाली हैं। वह नीरज पब्लिक स्कूल, पेंड्री में स्पोर्ट्स टीचर हैं। । भारतीय टीम 10 अगस्त को तमिलनाडु के लिए रवाना होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *