जेपीएससी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सम्मानित

भंडरा | लोहरदगा, रांची रेल लाइन के आकाशी स्टेशन में बीती रात रेल की पटरियों पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही जीआरपी बल मौके पर पहुंचा और शव की पहचान के प्रयास किए। शव की पहचान आकाशी निवासी जुगल साहू के 24 वर्षीय पुत्र बिट्टू साहू के रूप में हुई। फिलहाल जीआरपी ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करा कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार आकाशी गांव निवासी बिट्टू साहू रविवार शाम को घर से स्टेशन की ओर निकला था और आकाशी स्टेशन के समीप रेल लाइन से गुजर रहा था। लोहरदगा | जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2023 में लिखित और साक्षात्कार के बाद अंतिम रूप से चयनित होने वाले गुलाम रजा को सोमवार को उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने सम्मानित किया। उपायुक्त ने गुलाम रजा को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न दिया। विदित हो कि गुलाम रजा को इस परीक्षा में 17वां रैंक हासिल हुआ है और वर्तमान में वे लोहरदगा जिला के कैरो प्रखंड के गाराडीह गांव के निवासी हैं। उपायुक्त ने उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। गुमला | चोरी के मामले में फरार वारंटी महमूद मिरदाहा के घर पर कोर्ट के निर्देश पर सदर थाना की पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है। एसआई सरकार मुर्मू ने पुलिस बल के साथ आरोपी के घर पहुंच कर इश्तेहार चस्पा कर कोर्ट के निर्देश से परिवार को अवगत कराया। ज्ञात हो कि महमूद मिरदाहा घटना में आरोपित होने के बाद लंबे समय से फरार चल रहा है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर कई बार छापेमारी की। मगर हर बार वह फरार मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *