1 अगस्त तक गरज-चमक के साथ बारिश:झारखंड के 10 जिलों आज झमाझम बारिश, बिजली गिरने की आशंका, सचेत रहने का अलर्ट

राज्य में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, 1 अगस्त तक राज्य के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना बनी हुई है। इस दौरान रांची समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश हो सकती है। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 और 3 अगस्त को भी राज्य के कुछ जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, इन दिनों तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 29 और 30 जुलाई को उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ हिस्सों में फिर से भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा, 31 जुलाई को भी तेज गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। 24 घंटे में हुई हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश प्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। मौसम केंद्र रांची से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार,पलामू का पारा पूरे राज्य में सबसे अधिक 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, जमशेदपुर में सबसे ज्यादा 10.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गिरिडीह के पाण्डेयडीह में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 82.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सोमवार तक झारखंड में औसतन 732.7 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य औसत 478.3 मिमी से 53 प्रतिशत अधिक है। राज्य के 24 में से 18 जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी सिंहभूम में 1139.7 मिमी रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 125 प्रतिशत अधिक है। वहीं देवघर में सामान्य से 10 प्रतिशत और गोड्डा में 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम के मिजाज को लेकर अलर्ट रहने की सलाह मौसम विभाग ने मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। वहीं कहा है कि 1 अगस्त के बाद मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 2 और 3 अगस्त के लिए मौसम विभाग ने कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। फिलहाल मानसून टर्फ श्रीगंगानगर, राजस्थान से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैला है, जिससे झारखंड में बारिश की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 घंटे में भी राज्य के कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *