कांवर यात्रा में कलाकारों ने नृत्य व करतब से बांधा समां

बैकुंठपुर | कांवर यात्रा के पावन अवसर पर जगह-जगह कलाकारों ने अपने शानदार नृत्य और करतब बाजी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यात्रा में शामिल भक्तों के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। मनेंद्रगढ़ और अनूपपुर से आए कृष्णा डांस अकादमी के कलाकारों ने विशेष प्रस्तुति देते हुए शिव तांडव पर जबरदस्त नृत्य किया। कलाकारों ने मुंह से आग निकालने जैसे जोखिम भरे करतब भी किए, जिसे देख वहां मौजूद भीड़ रोमांचित हो उठी। कहीं कलाकार शिव के त्रिशूल के साथ नृत्य करते नजर आए तो कहीं ढोल-नगाड़ों की गूंज पर दर्शकों ने भी थिरकना शुरू कर दिया। कोरिया जिला मुख्यालय के आसपास से बड़ी संख्या में ग्रामीण कांवर यात्रा में शामिल होने पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *