भास्कर न्यूज |चिरमिरी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल गोदरीपारा के प्रार्थना स्थल पर एक बोरवेल गड्ढे के खुल जाने से स्कूल प्रबंधन और छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। बता दें कि कई दिनों से तेज बरसात होने के कारण बोरवेल का गद्दा उभर कर सामने आया। समय रहते ही विद्यालय प्रबंधन का निगाह पड़ने से किसी अनहोनी घटना से बचा लिया। प्रधान पाठक जोगेश्वर पटेल ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों सहित स्थानीय पार्षद को दी है। जानकारी मिलने पर एसईसीएल के अधिकारी, कमिश्नर नगर पालिका निगम, महापौर रामनरेश राय, विद्यालय पहुंचकर जायजा लिया और जल्द से जल्द मिट्टी भरने का आश्वासन दिया, जिससे कोई घटना घटित नहीं हो बताया गया कि बीते कुछ वर्ष पूर्व पांच बोरवेल पानी के िलए कराए गए थे। माना जा रहा है कि उसी में से एक वह बोरवेल भी हो सकता है। हालांकि समय रहते ही विद्यालय प्रबंधन का निगाह पर जाने से कोई छात्र-छात्राएं हताहत नहीं हुए हैं।


