देवघर में कांवरियों की बस-ट्रक में टक्कर, 6 की मौत:सीट समेत सड़क पर गिरा ड्राइवर, ईंट के ढेर से टकराकर रुकी गाड़ी; मरनेवाले बिहार के

देवघर में बस और ट्रक के बीच टक्कर में 6 कांवरियों की मौत हो गई। कई कांवरिए घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर है। हादसा मंगलवार सुबह 5 बजे देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास नवापुरा गांव में हुआ। जानकारी के मुताबिक, 40 कांवरियों से भरी बस देवघर से बासुकीनाथ जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई। मरने वालों में सभी बिहार के हैं। मृतक गयाजी के मासूमगंज के बताए जा रहे हैं। बस देवघर स्टैंड से बासुकीनाथ के लिए मंगलवार सुबह खुली थी। देवघर से 18 KM दूर हादसा हुआ है। टक्कर के बाद ड्राइवर सीट समेत सड़क पर गिर गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद की 3 तस्वीर…. 100 मीटर बिना ड्राइवर के चली बस बस में सवार मोतिहारी के सुरेंद्र यादव ने बताया, ‘5 बजे सुबह बस देवघर की तरफ से आ रही थी। बस की LPG सिलेंडर से भरे ट्रक से टक्कर हुई। जिसके बाद ड्राइवर सीट समेत सड़क पर गिरा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीद के मुताबिक, 100 मीटर गाड़ी बिना ड्राइवर के दौड़ी और ईंट के ढेर से टकरा कर रुक गई।’ बढ़ सकती है मृतकों की संख्या राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। देवघर सदर अस्पताल से पांच एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी गई है। इनमें से दो 108 एंबुलेंस और मोहनपुर CHC की एक एंबुलेंस मौके पर पहुंच चुकी है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है, ‘मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे में सुरेंद्र यादव नाम का कांवरिया बच गया है। सुबह 7.15 बजे दूसरी यात्री बस से उसे बासुकीनाथ भेज दिया गया है।
खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *