मुंगेली में ग्रामीणों का फ्री हेल्थ चेकअप:हेपेटाइटिस, HIV, टीबी की जांच की गई, लक्षण-बचाव के बारे में भी बताया गया

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर ग्राम बिजराकछार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में कुल 74 व्यक्तियों की हेपेटाइटिस बी और सी, एचआईवी, टीबी, रक्तचाप, मधुमेह आदि की निशुल्क जांच की गई। साथ ही ग्रामीणों को हेपेटाइटिस के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें उबला और स्वच्छ पानी पीने, शौच के बाद हाथों को साबुन से धोने और खुले में शौच न करने की सलाह दी गई। ये लक्षण दिखने पर कराए जांच मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि संक्रमित सुई, असुरक्षित इंजेक्शन, दूषित रक्त और संक्रमित यौन संपर्क से हेपेटाइटिस फैल सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को सचेत किया कि शरीर में पीलापन, त्वचा में खुजली, थकान या पेट में दर्द जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं। हेपेटाइटिस से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर में ग्रामीणों को हेपेटाइटिस से बचाव के लिए सुरक्षित टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। डॉ. साहा ने यह भी बताया कि जिले के सभी शासकीय अस्पतालों में हेपेटाइटिस की निशुल्क जांच, उपचार और दवाएं उपलब्ध हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *