डीसी के फर्जी हस्ताक्षर वाले प्रमाण पत्र बनाने वाला गिरफ्तार:नगर निगम कार्यालय के बाहर बनते थे फर्जी सर्टिफिकेट, जाली जन्म प्रमाण पत्र भी बरामद

मेदिनीनगर नगर निगम प्रबंधन ने बुधवार को फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाली एक दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान डीसी और डीडीसी के हस्ताक्षर वाले जाली जन्म प्रमाण पत्र बड़ी मात्रा में बरामद हुए। दुकान मालिक परवेज इकबाल को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। नगर निगम द्वारा किराए पर दी गई थी दुकान परवेज मुस्लिम नगर का रहने वाला है। यह फर्जी सर्टिफिकेट की दुकान कचहरी परिसर में स्थित थी। आश्चर्य की बात यह है कि यह दुकान नगर निगम कार्यालय के बाहर नगर निगम द्वारा किराए पर दी गई थी। छापेमारी के बाद भारत फोटो स्टेट ऑनलाइन सेंटर को सील कर दिया गया है। शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी फर्जी तरीके से बनाए जाते थे दुकान के कंप्यूटर की जांच में जन्म प्रमाण पत्र के अलावा कई प्रकार के जाली कागजात एडिट करके बनाए हुए मिले। यहां शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी फर्जी तरीके से बनाए जाते थे। यह कार्रवाई सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत मेहता के नेतृत्व में की गई। नगर निगम को सूचना मिली थी कि कचहरी की कई दुकानों में फर्जी तरीके से जन्म सहित अन्य प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। सहायक नगर आयुक्त ने टीम बनाकर कई दुकानों में जांच की। विश्वजीत मेहता ने बताया कि बरामद फर्जी सर्टिफिकेट की जांच की जा रही है और इस संबंध में शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *