प्रीति मांझी बनीं युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव:प्रेजेंट में राहुल गांधी की टीम ‘इंदिरा फेलोशिप’ में हैं, विधायक अटल श्रीवास्तव ने दी बधाई

मरवाही विधानसभा क्षेत्र के गांगपुर गांव की प्रीति मांझी को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वर्तमान प्रीति में राहुल गांधी की टीम “इंदिरा फेलोशिप” में कार्यरत हैं। प्रीति मांझी सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। वे राहुल गांधी की कोर टीम का हिस्सा मानी जाती हैं। उनकी मेहनत, लगन और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उनकी नियुक्ति पर पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, डॉ के के ध्रुव, मनोज गुप्ता, अर्चना पोर्ते, विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी, अमोल पाठक, शंकर कंवर, संतोष ठाकुर, रियांश सोनी, रवि राय और शिवू दुबे सहित जिले के जनप्रतिनिधियों ने प्रीति मांझी को बधाई दी है। प्रीति की इस उपलब्धि को मरवाही क्षेत्र में युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *