बंगाल और झारखंड को जोड़ने के लिए सड़क परियोजनाओं की मंजूरी की मांग

भास्कर न्यूज|रामगढ़ पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने केंद्रीय केंद्रीय परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआरआईएफ) के तहत बोकारो व रामगढ़ जिले की सड़क निर्माण की योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति देने और पश्चिम बंगाल व झारखंड को जोड़ने के लिए अन्तरराज्यीय सड़क निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को इस बात से अवगत कराया कि सीआरआईएफ के तहत बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत गझंडी मोड़ से हुरलुंग भाया चतरोचट्टी 27 किलोमीटर पथ निर्माण, ललपनिया रजरप्पा मोड़ से रजरप्पा रोड तक 20 किलोमीटर पथ निर्माण और रामगढ़ जिले के फोरलेन रोड एनएच 33 पर सांडी मोड़ से बिजुलिया (ओल्ड एन एच 33)12.8 किलोमीटर पथ निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति देने के लिए झारखंड सरकार द्वारा प्रस्ताव भारत सरकार के परिवहन व उच्च पथ मंत्रालय को 27 दिसंबर 23 को दिया जा चुका है। लेकिन, अब तक प्रशासनिक स्वीकृति नहीं हो पाई है। इस संदर्भ में शीघ्र समुचित कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। पथ के निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण होने से दोनों राज्यों के बीच एनएच 23 से एनएच 18 तक जुड़ जाने से लाखों लोगों को आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी और अन्तरराज्यीय संबंध स्थापित होंगे। इस को लेकर भी शीघ्र समुचित कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक स्वीकृति देने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री ने पूर्व विधायक की सभी बातों को ध्यान पूर्वक सुनने व पत्र को देखने के बाद इस विषय पर शीघ्र समुचित कार्रवाई करने को लेकर आश्वस्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *