रामगढ़ | आठ घंटे काम लेने व उचित मानदेय देने की मांग को लेकर मंगलवार से चल रहे 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल बुधवार की शाम अपर सचिव से वार्ता के बाद समाप्त हो गया है। उनकी मुख्य मांगों को मान लिये जाने के बाद एंबुलेंसकर्मी बुधवार की देर शाम से काम पर लौट आये हैं। यह जानकारी देते हुए 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कुणाल बनर्जी ने बताया कि सरकार के अपर सचिव ने उन्हें आठ घंटे काम के एवज में उन्हें 16822 रुपये वेतन देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि वार्ता के दौरान मुख्य मांगों पर सहमति के बाद संघ के चालकों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय लिया है। रामगढ़ | आफताब आलम के हाजत से फरार होने व शव मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस ने हिन्दू संगठन के नेता सह समाजसेवी राजेश सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिसे व्यवहार न्यायालय से बुधवार को जमानत पर रिहा किया गया है। ज्ञात हो कि सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रौशन लाल चौधरी ने राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाये थे।


