हाथियों ने किसान का घर तोड़ा, राशन खाया

रामगढ़ | प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला यक्ष्मा केंद्र रामगढ़ में निक्षय मित्र पीवीयूएनएल पतरातू द्वारा गोद लिए गए रामगढ़ जिला अंतर्गत टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया। मगनपुर | गोला वन क्षेत्र की सुतरी पंचायत अंतर्गत लेवाटांड़ गांव में जंगली हाथियों ने मंगलवार रात को एक किसान का गेट तोड़कर आंगन में प्रवेश कर गया। जिसके बाद घर का दरवाजा तोड़कर घर के भीतर रखे राशन को सूंढ़ से निकालकर खा गए। इसके अलावा घर के भीतर रखे अन्य सामग्रियों को क्षति पहुंचाई। घर के मालिक किसान रामलाल मांझी ने सुबह होते ही इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया सतीश कुमार मुर्मू को दी। रामगढ़ | भारती म्यूजिकल ग्रुप (बीएमजी) की ओर से मो रफी की याद में एक शाम अमर गायकों के नाम महफिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। गुरुवार की शाम 7 बजे से शहर के गोलपार के गणक मैरेज हॉल में कार्यक्रम होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *