रामगढ़ | साहू भवन ट्रस्ट (साहू समाज) के तत्वावधान में तीन अगस्त को शहर के गोलारोड चट्टी बाजार स्थित साहू भवन में तीन अगस्त को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद गुप्ता, सचिव बलराम प्रसाद साहू, शंभू प्रसाद, अनिल गुप्ता, राजेश प्रसाद, अशोक प्रसाद, धमेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार और विकास कुमार ने बताया कि सावन महोत्सव के दौरान समाज की महिलाओं के बीच गीत-संगीत के अलावे मेहंदी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।


