गोला में केंद्रीय टीम ने विकास की योजनाओं का लिया जायजा

भास्कर न्यूज | मगनपुर गोला प्रखंड की चाड़ी पंचायत में बुधवार को सेंट्रल की टीम ने हो रहे विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार टीम ने चाड़ी पंचायत के कुसुम डीह, हेरमदगा, कुष्टेगढ़ा, जोभिया, घासी केनके, कल्याण पुर गांवों में पहुंचे। जहां मनरेगा योजना से हो रहे बागवानी, कूप, अबुआ आवास, पी एम आवास व 15वें वित्त आयोग से किए जा रहे पीसीसी, शौचालय, तालाब में सीढ़ी, जल मीनार, श्मशान शेड निर्माण सहित अन्य विकास योजनाओं का निरीक्षण किया गया। जिसके बाद बागवानी, कूप, अबुआ आवास, पीएम आवास के लाभुकों को कार्य पूर्ण होने के बाद राशि की भुगतान हुआ कि नहीं इसकी जानकारी ली गई। अगर नहीं हुई है तो क्यों नहीं हुई इसकी जानकारी भी ली गई। जिसके बाद पंचायत सचिवालय में पहुंचकर जोखा बही को भी देखा गया। जिसके बाद वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशनरों को बुलाया गया। जिन्हें पूछताछ की गई। पेंशनरों ने पेंशन में 1 हजार से बढ़ोतरी कर 2 हजार करने की मांग की। पेंशनरों ने कहा कि इतनी महंगाई में एक हजार रुपए में खर्च नहीं निकल पाता है। जानकारी के अनुसार सेंट्रल की टीम प्रखंड क्षेत्र में तीन दिनों तक योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इन तीन दिनों में चाड़ी, बंदा, सुतरी, मगनपुर, कुम्हरदगा व पुरबडीह पंचायत के गांवों में हो रहे हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया जायेगा। मौके पर बीडीओ, बीपीओ, मुखिया नर्गिस मोसर्रत, पंचायत सचिव आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *