लुधियाना| छोटे-छोटे साहिबजादों और माता गुजर जी के शहादत दिवस पर गुरुद्वारा अमर शहीद बाबा दीप सिंह में एक सप्ताह से चल रहे समागम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने मिल कर कविता सुनाईं। माएं तेरे पोत्रे शहीदी पा गए, निहा विच आखरी फतेह बुला गए..कविता गाते ही कई बच्चों की आंखें भी नम हो गईं और वहां बैठी संगत नम आंखों से वाहेगुरु सिमरन करती रही।


