सांस्कृतिक समारोह विवेशियस वाइब्रेंस से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया

जालंधर| इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी स्कूल ग्रीन मॉडल टाउन और लोहारां शाखाओं की ओर से सत्र 2025–26 के लिए अपने सांस्कृतिक समारोह विवेशियस वाइब्रेंस मनाया गया। धरती बचाओ एक सोच है जागी थीम के अनुरूप यह आयोजन विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। समारोह की शुरुआत भाषण से हुई। इसके बाद छोटे बच्चों की जीवंत प्रस्तुतियों को देखने के लिए सम्मानित अभिभावकों और अतिथियों एकत्रित हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। हर प्रस्तुति ने विद्यार्थियों के जोश को उजागर किया और उनके शिक्षकों की अथाह निष्ठा और समर्पण को दर्शाया। इस दौरान यहां विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर सीएसआर डॉ. पलक गुप्ता बौरी, प्रिंसिपल कोऑर्डिनेटर गुरविंदर कौर, प्राइमरी और मिडल विंग इंचार्ज हरलीन गुलरिया और संबंधित स्कूलों के प्राचार्य राजीव पालीवाल और शालू सहगल भी मौजूद रहे। प्रेरणादायक उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा और भावना को और ऊंचाई प्रदान की। प्री-प्राइमरी स्कूल ग्रीन मॉडल टाउन और लोहारां शाखाओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते विद्यार्थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *