राघवी को मिस फ्रेशर, तन्वी को मिस एलिगेंट और सृष्टि को मिला मिस गॉर्जियस का खिताब

जालंधर| पीसीएम कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स में नवोदय 2025-26 फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस समारोह की मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. पूजा पराशर रहीं। दीप प्रज्ज्वलन प्राचार्या, कॉलेजिएट ब्लॉक प्रमुख सुषमा शर्मा और अन्य स्टाफ सदस्यों ने किया। यह कार्यक्रम सत्र 2025-26 के नए विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था। इसकी शुरुआत सामूहिक भजन से हुई। वहीं छात्राओं ने उत्साह और जोश के साथ मॉडलिंग में भी भाग लिया। पहले राउंड के निर्णायक डॉ. सुगंधी भंडारी और आबरू शर्मा थीं। दूसरे राउंड की निर्णायक कवलजीत कौर और श्वेता महाज थीं। जबकि तीसरे राउंड की निर्णायक अलका शर्मा और डॉ. दिव्या बुधिया गुप्ता थीं। इस दौरान राघवी को मिस फ्रेशर, तन्वी को मिस एलिगेंट और सृष्टि को मिस गॉर्जियस का खिताब दिया गया। सर्वश्रेष्ठ हेयर स्टाइल का खिताब अमृत को, सर्वश्रेष्ठ पोशाक का खिताब सोफिया को दिया गया। अंजलि को सर्वश्रेष्ठ एक्सेसरी का खिताब, आकृति को सर्वश्रेष्ठ मुस्कान, पीयूषिका को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का खिताब और मान्यता को सर्वश्रेष्ठ कैटवॉक का खिताब मिला। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा और प्राचार्या डॉ. पूजा पराशर ने आयोजन के लिए सुषमा शर्मा के प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *