एचईसी सप्लाई कर्मियों की प्रबंधन के साथ वार्ता विफल

एचईसी सप्लाई कर्मियों का आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। करीब महीने भर से चले आ रहे इस आंदोलन को खत्म करने के लिए एचईसी प्रबंधन ने गुरुवार को पहली बार कर्मियों को वार्ता के लिए बुलाया था, पर वार्ता नहीं हो सकी। सप्लाई मजदूर संघर्ष समिति ने कहा कि प्रबंधन ने वार्ता करने से मना कर दिया। प्रबंधन का कहना था कि वार्ता समिति द्वारा तय किए गए लोगों से नहीं की जाएगी। बातचीत के लिए नए लोगों को लाया जाए। इसके बाद प्रबंधन ने बताया कि वार्ता के लिए आंदोलनरत सप्लाई कर्मी आए ही नहीं। समिति ने कहा कि बातचीत से ही इसका समाधान संभव है। बहरहाल सप्लाई कर्मियों में प्रबंधन के खिलाफ रोष बरकरार है। संघर्ष समिति के मनोज पाठक ने कहा कि आज कई सप्लाई कर्मी, जो आउटसोर्सिंग कंपनी का फॉर्म भरने को राजी थे, वे आंदोलन में शामिल हो गए। ज्यादातर सप्लाई कर्मियों ने आगे भी आंदोलन जारी रखने का मन बना लिया है। आंदोलन में राजेश शमा, मोइन अंसारी, शारदा देवी, वाई त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, रोहित पांडेय व अन्य मौजूद थे। उत्पादन कार्य हो रहा प्रभावित समिति के मनोज पाठक ने बताया कि सभी सप्लाई कर्मी आंदोलन में शामिल हो गए, कुछ लोग जो अंदर काम करने गए थे, वे भी आउटसोर्सिंग का फॉर्म भरने के लिए तैयार नहीं है। इधर सप्लाई कर्मियों के काम पर नहीं जाने से उत्पादन कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि समिति की मुख्य मांगों को प्रबंधन नहीं मान रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *