रोटरी चास ने मनाया उत्सव, पूजा बैद बनी सावन क्वीन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो रोटरी क्लब चास ने चीराचास स्थित रोटरी भवन में सावन महोत्सव मनाया। महिला सदस्यों ने श्रृंगार करते हुए, पारंपरिक परिधान पहनकर गीत संगीत पर थिरकती नजर आई। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी भी रचाई। अध्यक्ष डिंपल कौर ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि सावन उमंग, उल्लास एवं प्रकृति की सजीवता का पर्व है। इससे पर्यावरण के प्रति प्रेम एवं संस्कृति की गहराई को बढ़ावा मिलता है। डॉ. परिंदा सिंह ने कहा कि सावन महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाता है। इस अवसर पर अतिथि बोकारो फाउंडेशन की अध्यक्ष नीना नारायण ने कहा कि सावन महोत्सव से समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इस दौरान निष्णा रस्तोगी के भक्ति गीत पर नृत्य के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गोरी है कलाइयां और सावन में मोरनी बनके…, गाने पर श्वेता, अर्चना, पूनम, पूजा, मनप्रीत, कल्याणी गुप्ता और छाया जायसवाल ने नृत्य से समा बंध गया। मां और बेटी की जोड़ी के रूप में लावण्या और श्वेता, वैष्णवी और कविता के नृत्य ने सबका मन मोह लिया। गोविंदा स्पेशल गानों पर आरती एवं सिद्धार्थ पारीक की जोड़ी ने धमाल मचा दिया। श्वेता रस्तोगी को सर्वश्रेष्ठ एकल नृत्य के लिए और डॉ परिंदा सिंह-सिद्धार्थ सिंह को सर्वश्रेष्ठ युगल नृत्य के लिए चयनित किया गया। पूजा बैद को सावन क्वीन घोषित किया गया। मौके पर ललिता चोपड़ा, ज्योति अग्रवाल, डॉ पुष्पा, रंभा सिंह, माधुरी सिंह, किरण कुमार, कविता मल्लिक, छाया आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *