मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

बोकारो| जन संस्कृति मंच चास-बोकारो की ओर से सेक्टर-3 कार्यालय में प्रेमचंद जयंती के अवसर पर साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनवादी लेखक संघ एवं अर्जक संघ के अलावा शहर के अनेक प्रगतिशील बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। मंच के राष्ट्रीय पार्षद आरपी वर्मा आदि ने प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। मंच के सदस्य ओमराज अज्ञानी ने अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय पार्षद वर्मा ने प्रेमचंद की जीवनी के साथ-साथ उनके द्वारा लिखित साहित्य पर प्रकाश डाला। ओमराज, हरेंद्र मिश्र, अजय देवदीप सिंह दिवाकर आदि ने भी विचार रखा। मौके पर प्रियरंजन कुमार, अशोक कुमार, डीडी राम, करीमुद्दीन अंसारी, संजीव कुमार कर्ण, रविन्द्र कुमार सिंह, लोकनाथ सिंह आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *