कलश यात्रा के साथ श्री श्री शतचंडी यज्ञ शुरू, प्रतिमा का नगर भ्रमण आज

सिटी ​रिपोर्टर | बोकारो नगर के सेक्टर दो बी स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में श्रीश्री शतचंडी यज्ञ व मां शीतला एवं मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या मंे महिला श्रद्धालु पीला वस्त्र धारण कर शामिल हुईं। सुबह मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकली, जो प्रधान डाकघर होते हुए सेक्टर तीन टू टैंक गार्डेन पहुंची। यहां पंडित द्वारा पूजा अर्चना के बाद सैकड़ों महिलाएं कलश में जल भरकर वापस मंदिर परिसर आई। इसके साथ ही चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो गया। कलश यात्रा में मुख्य यजमान शारदा गुप्ता, आशा, पवन मिश्रा, अर्जुन बाबा, पवन मिश्रा, उमेश शर्मा, विनोद सिंह, अखिलेश सिंह, रिंकू​ ​सिंह, राकेश ओझा, मिथिलेश ​िंसंह, राम मूर्ति चौबे, गुड़िया सिंह सहित काफी संख्या मेंे महिलाएं शामिल थी। शुक्रवार को प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जाएगा। शनिवार को प्राण प्रतिष्ठा व 24 घंटे का अखंड कीर्तन होगा। वहीं रविवार को हवन पूर्णाहुति व महा प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *