सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेंट जेवियर्स विद्यालय में श्रद्धा और समर्पण के साथ संत इग्नेशियस लोयोला दिवस मनाया गया। संत इग्नेशियस जेसुइट समाज के संस्थापक थे, उनकी शिक्षा, सेवा और आध्यात्मिकता को स्मरण करते हुए लोयोला हाउस के विद्यार्थियों ने विशेष प्रार्थना सभा एवं प्रेरणादायक गतिविधियों में भाग लिया। यह दिन नोवेना प्रार्थनाओं के नौ दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन के रूप में भी विशेष रहा। समारोह की शुरुआत भजन से हुई। विद्यार्थियों ने भावनात्मक कविता तथा आध्यात्मिक नाटक की प्रस्तुति दी। शिक्षकों के लिए विशेष मास का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर फादर निर्मल, फादर मनोज और फादर अरुण मिंज एसजे उपस्थित रहे। साथ-ही हाई स्कूल के उप प्रधानाचार्य दीपक चौधरी ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही शिक्षकों के लिए क्विज का आयोजन किया गया। शिक्षण के क्षेत्र में सेंट जेवियर्स विद्यालय में 35 वर्ष गुरजीत पोपली तथा क्रिस्ट किरण टोप्पो ने 34 वर्ष दिए।


