सिटी रिपोर्टर | बोकारो हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेक्टर-2 गुरुद्वारा के प्रमुख सुरजीत सिंह एवं गुरमेल सिंह के द्वारा बोकारो में पहली बार सावन पंजाबी हरियाली तीज महोत्सव सेक्टर-12बी आवास 3088 में धूमधाम से मनाया गया। सुरजीत सिंह ने कहा कि यह महोत्सव पंजाब, हरियाणा में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। बोकारो में पहली बार यह महोत्सव मनाया जा रहा है। हरियाली तीज महोत्सव में विवाहित महिलाएं सावन माह में जब अपने ससुराल से अपने मायके आती है तो अपनी सखी सहेलियों के साथ उत्सव मनाती है। महोत्सव में महिलाएं आपस में नृत्य गान, सांस्कृतिक कार्यक्रम आनंद लिया। रंग-बिरंगे कपड़े पहन, सोलह श्रृंगार कर झूले में झूलती ओर दूसरे को झुलाते हुए उत्सव मनाया गया। मौके पर हरजीत कौर, अमरजीत कौर, स्वीटी, सोनू, सोमी, निक्की, परमजीत कौर, गुरमीत कौर, मिकी कौर, नम्रता कौर, गीता अादि थे।


