बोकारो | बोकारो जिले में अखिल राजपुताना कल्याण न्यास की एक बैठक हुई। इसमें संगठन के विस्तार एवं संरचना को सुदृढ़ करने के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर समाजसेवा से जुड़े समर्पित और जुझारू कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उमेश कुमार सिंह को सौंपी गई, जबकि सचिव पद पर तेज बहादुर सिंह को नियुक्त किया गया। युवा अध्यक्ष के रूप में बबलू सिंह को चुना गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव शिवाजी सिंह, अशोक कुमार सिंह, राम सिंह, श्री गोपाल सिंह, संजय सिंह, आनंद मोहन सिंह, आदित्य कुमार सिंह, आरबी सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और नवगठित टीम को अपना आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।


