मनसा पूजा को लेकर सेक्टर-2 में हुई बैठक

बोकारो | छोटानागपुर सांस्कृतिक महोत्सव सेक्टर-2सी परिसर में मां मनसा पूजा आयोजन को लेकर एक विशेष बैठक कमेटी अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। पूजा के लिए 26 अगस्त को मूर्ति आगमन, 27 को को संजोत, 28 को उपवास, 29 को पारण व महाप्रसाद का वितरण और 31 को प्रतिमा का विसर्जन होगा। बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता शुल्क 500 रुपए तय किया गया एवं पूजा कमेटी के कोषाध्यक्ष वन बिहारी गोराई को जमा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सचिव अमर नाथ देवघरिया, कोषाध्यक्ष वन बिहारी गोराई, उप कोषाध्यक्ष गौतम सिंह चौधरी, शंकर लाल गोप, रामेश्वर सिंह, धीरेन रजवार, राजेन्द्र प्रसाद, प्रकाश चटर्जी, मुनिलाल सिंह, राजू महतो, संतोष आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *