स्टाफ ने किया सुखमनी साहिब का पाठ

जालंधर| सेंट सोल्जर कॉलेज (को एड) के नए सत्र का शुभारंभ श्री सुखमनी साहिब के पाठ के साथ हुआ। कॉलेज निदेशक डॉ. वीना दादा के नेतृत्व में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक होकर और पाठ सुनकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। सुखमनी साहिब का पाठ करने से चिंता, भय और नकारात्मकता दूर होती है तथा शांति और आध्यात्मिक आनंद मिलता है। पाठ के बाद विद्यार्थियों ने शब्द गायन किया । समूह अध्यक्ष अनिल चोपड़ा और उपाध्यक्ष संगीता चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *