शहीद ऊधम सिंह से प्रेरणा लेकर पंजाब को नशा और भ्रष्टाचार मुक्त बनाएं

जालंधर| शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस के मौके पर वीरवार को जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की ओर से शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धा के फूल अर्पित किए गए। इस मौके पर जिला प्रधान रजिंदर बेरी, विधायक बावा हेनरी, सुरिंदर कौर, नवजोत दाहिया ने कहा कि देश के महान शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए। यहां अरुण सहगल, डॉ. जसलीन सेठी, जगदीप सोनू संधर, एडवोकेट गुरजीत काहलों, एडवोकेट राजू अंबेडकर, रविंदर सिंह लाडी, सुभाष ढल्ल, सुरिंदर चौधरी, सुखविंदर सोनू, मीनू बग्गा समेत अन्य मौजूद रहे। जालंधर| केएमवी में महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार ऊधम सिंह को उनके शहादत दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। क्रांतिकारी देशभक्त के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए इतिहास विभाग, पीजी अंग्रेजी विभाग और छात्र कल्याण विभाग की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पोस्टर-मेकिंग और स्लोगन-राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों ने उनके जीवन और संघर्ष के विभिन्न पहलुओं को दर्शाने वाले जीवंत और विचारोत्तेजक पोस्टर बनाए। नारों ने उनकी क्रांतिकारी भावना और मातृभूमि के लिए उनके अंतिम बलिदान के सार को दर्शाया। पोस्टर और नारे कॉलेज परिसर में प्रदर्शित किए गए। प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने अपने संबोधन में सरदार ऊधम सिंह के अतुलनीय साहस और अटूट दृढ़ संकल्प पर प्रकाश डाला। इस दौरान यहां डॉ. गुरजोत और डॉ मधुमीत भी मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *