एलकेसीटीसी में निवेश की शक्ति पर वार्ता

जालंधर| एलकेसीटीसी में नए छात्रों के लिए निवेश की शक्ति पर एक विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया ताकि उन्हें विभिन्न निवेश विकल्पों और शेयर बाजार की गतिशीलता से अवगत कराया जा सके। इसमें विशेषज्ञ परमजीत सचदेवा रहे। उन्होंने निवेशकों के लिए उपलब्ध विभिन्न निवेश विकल्पों जैसे एफडी, आरडी, डाकघर जमा, म्यूचुअल फंड, बीमा, रियल एस्टेट आदि के बारे में बात की। अगर आप धन अर्जित करना चाहते हैं, तो जीवन में जल्दी शुरुआत करना जरूरी है क्योंकि इससे चक्रवृद्धि ब्याज की शक्ति के जरिए धन बढ़ता है। उन्होंने इक्विटी में निवेश से जुड़े जोखिम की जानकारी और अपने निवेश पोर्टफोलियो में विविधता लाकर इस जोखिम को कम करने के तरीकों पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन कुणाल वर्मा, डॉ. तरुणजीत सिंह और मनीषु ने किया। सुखबीर सिंह चट्ठा निदेशक ने कहा कि संस्थान हमेशा कॉर्पोरेट जगत के साथ स्वस्थ संपर्क बनाए रखने का प्रयास करता है ताकि छात्रों को कॉर्पोरेट जगत के लिए तैयार होने का अवसर मिल सके। डॉ. आरएस देओल निदेशक और डॉ. इंद्रपाल सिंह डीन ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *