गदईपुर में तीन लुटेरे पकड़े,​ एक मौके से भागा, छित्तर परेड

भास्कर न्यूज | जालंधर गदईपुर से गांव रंधावा मसंदा रोड पर मजदूरों से लूट जारी है। वीरवार को गांव के लोगांे ने लूट करने वाले चार लुटेरों में से तीन को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस हवाले कर दिया। घटना उसी जगह हुई है जहां एक महीने पहले मजदूरों ने एक लुटेरे को पकड़कर इतना पीटा था कि उसकी जान चली गई थी। गांव के जुगल किशोर ने बताया कि जागीर सिंह के पास काम करने वाले मजदूर शाम के समय वापिस लौट रहे थे, इतने में एक मोटरसाइकल पर सवार होकर आए 4 युवकों ने उसे घेर लिया। पीड़ित जो अपने बेटे से बात कर रहा था, ने मौका भांपकर बेटे को लूट की जानकारी दी और फोन खेतों में फेंक दिया। लुटेरों के पास तेजधार हथियार थे। एक खेत में मोबाइल ढूंढने के लिए उतरा इतने में गांव के लोग इकट्ठा हो गए। तीन लुटेरों को मौके पर पकड़ खूब छित्तर परेड की गई। बलदेव सिंह ने बताया ​कि लुटेरे तब पकड़े गए जब एक राहगीर ने लोगों की गिरफ्त में आए तीनों लुटेरों को देखा। इसमें एक राहगीर ने एक लुटेरे को पहचान लिया और कहा कि इसने कुछ दिन पहले मेरा मोबाइल लूटा था। इसके बाद लुटेरों की जमकर खातिरदारी हुई। लोगों द्वारा काबू ​किए गए लुटेरे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *