रांची । कटहल मोड़ स्थित, संत माइकल पब्लिक स्कूल में सावन महोत्सव, ग्रीन डे के तहत एक पेड़ मां के नाम का आयोजन किया गया। इसकी शुरूआत विद्यालय की प्राचार्य श्रवणी पांडेय के स्वागत भाषण से हुई। मौके पर प्री-नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने सावन महोत्सव पर ग्रीन थीम पर हरे फल, सब्जी, पशु-पक्षी व प्रकृति से जुड़े तरह तरह के रंग-बिरंगे परिधान पहनकर सबका मन मोह लिया। विद्यालय के निदेशक रमाकांत प्रसाद ने कहा कि “मां हमें जन्म देती है, पेड़-पौधे हमें जीवन जीने के लिए फल-फूल, साग-सब्जी, औषषि व श्वास लेने के लिए हवा उपलब्ध कराती हैं। इस लिए सच्चे मायने में हमारे लिए दोनों ही पूजनीय और अनमोल हैं।


