नमन मेहता : पहले प्रयास में पहली रैंक

पहले ही प्रयास में सीए फाइनल के दोनों ग्रुप की परीक्षा में पास होने वाले बसंत विहार निवासी दिवाकर लढ़ा ने भीलवाड़ा शाखा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। दिवाकर को 413 अंक प्राप्त किए हैं। ऑनलाइन लेक्चर्स से दिवाकर ने तैयारी की। भीलवाड़ा निवासी कृष पगारिया ने सीए फाइनल परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की। कृष ने उपलब्धि का श्रेय मां प्रीति पगारिया को दिया है। जिन्होंने सिंगल पेरेंट होते हुए ब्यूटी पार्लर की आय से सीए बनने तक का सफर तय कराया। मां के समर्पण और मेहनत से कृष को 343 अंक मिले हैं। भीलवाड़ा शाखा सचिव सीए मुरली अटल, शाखा सिकासा अध्यक्ष सीए पुनीत मेहताने बताया किशाखा द्वारा सभीनए बने चार्टर्ड एकाउंटेंट्स का सम्मान समारोह शनिवार को शाम 3 बजे पटेल नगर स्थित आईसीएआई भवन पर किया जाएगा।सम्मान समारोह के लिए विद्यार्थी अपना ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते हैं। शास्त्री नगर नीलकंठ कॉलोनी निवासी नीलेश कांठेड़ के पुत्र अरिहंत कांठेड़ ने पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की है। आईसीएआई भीलवाड़ा ब्रांच में अरिहंत ने 600 में से 413 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बापूनगर दिगंबर जैन समाज के छात्रों ने उत्तीर्ण होने का परचम फहरायाl प्रकाश पाटनी ने बताया कि शुभम जैन पुत्र जयप्रकाश शाह एवं ऋषभ जैन पुत्र चेतन अग्रवाल ने सीए परीक्षा पास की। चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में नेहा जैन ने प्रथम ग्रुप में उत्तीर्ण किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जैन एवं मंत्री पूनम चंद सेठी एवं समाज के कई सदस्यों ने इनके सीए बनने पर इन्हें बधाई दी। आजाद नगर निवासी नमन मेहता ने पहले ही प्रयास में सीए फाइनल परीक्षा पास की। नमन को 600 में से 417 अंक मिले हैं जो भीलवाड़ा ब्रांच में सर्वाधिक हैं। परिवार में नमन पहला सीए बना है। पिता अजय मेहता प्रॉपर्टी कारोबारी व मां आशा गृहिणी है। भास्कर संवाददाता| भीलवाड़ा दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए फाइनल की नवंबर 2024 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया। इस बार भीलवाड़ा शाखा का सीए फाइनल का परिणाम पिछले तीन साल में सबसे अच्छा रहा है। ऑल इंडिया का परिणाम भी बेहतर रहा है। हालांकि मई 2024 का परिणाम नवंबर के परिणाम से अच्छा रहा। वर्ष 2024 में सीए के परिणाम अन्य वर्षों की तुलना में बेहतर आए हैं। ऑल इंडिया के मुकाबले भीलवाड़ा का सीए फाइनल में अधिक रिजल्ट रहा है। मई में हुई परीक्षा के परिणाम से 0.34% भीलवाड़ा शाखा का बढ़ा और 6.44% ऑल इंडिया का कम रिजल्ट रहा। मई की परीक्षा में भीलवाड़ा शाखा का 21.69% और ऑल इंडिया का 19.88% रिजल्ट आया था। पिछली बार भीलवाड़ा से ऑल इंडिया 27वीं रैंक आई थी, जबकि इस बार भीलवाड़ा से किसी की भी ऑल इंडिया रैंक नहीं बन पाई है। आईसीएआई भीलवाड़ा के चेयरमैन सीए सोनेश काबरा ने बताया कि सीए फाइनल के दोनों ग्रुप में भीलवाड़ा शाखा का 22.03 % और ऑल इंडिया में 13.44 % रिजल्ट रहा। सीए फाइनल के ग्रुप 1 में भीलवाड़ा शाखा का 21.33% और ऑल इंडिया में 16.8% परिणाम रहा। ग्रुप 2 में भीलवाड़ा शाखा का 17.64% और ऑल इंडिया में 21.36% परिणाम रहा। सीए फाइनल में नमन मेहता ने 417 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राहुल राठी ने 416 अंक के साथ दूसरे, अरिहंत कांठेड़ और दिवाकर लड्ढा ने 413 अंक के साथ तीसरे एवं संयम गोखरू 408 अंक लेकर जिले में चौथे स्थान पर रहे। भीलवाड़ा शाखा से दोनों ग्रुप की परीक्षा 177 स्टूडेंट्स ने दी। इनमें से 39 स्टूडेंट्स सीए बन गए। ग्रुप 1 में 150 में से 32 स्टूडेंट्स पास हुए। ग्रुप 2 में 68 में से 12 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की। आरसी व्यास निवासी राहुल राठी ने 600 में 413 अंक प्राप्त कर भीलवाड़ा ब्रांच में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पहले प्रयास में राहुल सफल रहा। मुंबई से आर्टिकलशिप करने के बाद भीलवाड़ा केंद्र से परीक्षा दी। राहुल के पिता अनिल राठी खुद भी सीए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *