गुलाबपुरा में 1 इंच बारिश, दिनभर कोहरे से रहा अंधेरा… तापमान 10.4 डिग्री गिरा

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा शहर में शुक्रवार मौसम पूरी तरह से बदल गया। सुबह के समय बूंदाबांदी व बारिश के कारण से ठिठुरन बढ़ गई। कोहरा रहने के कारण से दृष्यता 50 मीटर रही। इसका असर दिन में भी देखा गया। दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई, इसके बाद सुबह 9 बजे बूंदाबादी का दौर शुरुआत जो रुक रुक कर चलता रहा। सुबह 11 बजे तेज बारिश हुई जिसके कारण से सड़कों पर पानी बहने लग गया। दोपहर में तेज बारिश हुई। इसके बाद दिन में भी कोहरा रहने से वाहन चालकों को लाइट चलानी पड़ी। बारिश के कारण से दिन का तापमान 10.4 डिग्री तक गिर गया। रात का तापमान 2.4 डिग्री बढ़ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.5 व न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 90 प्रतिशत व शाम को 96 प्रतिशत रही। एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.9 व न्यूनतम 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। भीलवाड़ा में 16 एमएम बारिश दर्ज की गई। आगे क्या : आज भी मौसम ऐसा रहने की संभावना… मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हुआ है।दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण से शनिवार व रविवार को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावनाएं जताई जा रही है। इसके कारण से नए साल के अंतिम दिनों व आगामी साल के शुरुआती दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *