जालंधर | तुलसी एसडी गर्ल्स स्कूल में प्रबंधकों की ओर से तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने पंजाबी लोकनृत्य प्रस्तुत कर आनंदमय माहौल बनाया। यहां अनु गोयल, निशा अग्रवाल, प्रिंसिपल अराधना शर्मा, मंजू मित्तल, नीलम अग्रवाल, रंजना शर्मा, शशि बाला व अन्य उपस्थित थे।


