भीलवाड़ा | वरिष्ठ नागरिक मंच के आगामी तीन वर्षों के लिए अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया जारी है। महासचिव कृष्ण गोपाल सोमानी ने बताया कि 29 दिसंबर सुबह 11 बजे चुनाव अधिकारी सीए टीसी चौधरी चुनाव समिति की मीटिंग करेंगे। उसके तुरंत बाद कार्यकारिणी की बैठक में उनके द्वारा आगामी सत्र के लिए नए अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। उसी दिन साधारण सभा में नवीन अध्यक्ष को पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण भी करवाई जाएगी।


