चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल की नर्स भारती कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नर्स का शव घर में संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। भारती चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में शिशु कुपोषण निवारण केंद्र में पोषाहार विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत थीं। वह चक्रधरपुर की गैलन भट्ठी में किराए के घर में पति पुरुषोत्तम महतो के साथ रहती थी। पुरुषोत्तम महतो ने बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वहीं, भारती के मायके वालों ने पति पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। भारती का पति के साथ झगड़ा हुआ था मृतका की बड़ी बहन नीलम ने बताया कि भारती आत्महत्या नहीं कर सकती। उसका पति उसे काफी परेशान करता था। बुधवार शाम को भारती का पति के साथ झगड़ा हुआ था। यह बात भारती के मोबाइल के व्हाट्स एप चैट पर देखने से पता चला। मैसेज में लिखा था कि अब फ्री हो जाइएगा पति को भेजे गए चैट में भारती ने बहुत दूर जाने की बात लिखी थी। लिखा था कि अब फ्री हो जाइएगा। मेरे से हमेशा के लिए। नर्स के भाई ने भी पति पुरुषोत्तम और उसके दोस्त संजय महतो पर हत्या का आरोप लगाते हुए चक्रधरपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन था भारती और पुरुषोत्तम की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन था। भारती की बड़ी बहन नीलम ने बताया कि भारती के पति ने उसे बुधवार देर रात को कॉल कर जानकारी दी कि उसकी बहन कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है। इस सूचना पर वह भागे-भागे उसके घर पहुंची। देखा कि उसका पति कमरे से बाहर निकला और बताया कि भारती ने फांसी लगा ली है। पति ने फंदे को खोलकर भारती को नीचे उतारा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।


