कवर्धा| व्यापमं ने 29 मई को बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा ली थी। इसका मॉडल उत्तर व्यापमं की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए थे। प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण विषय विशेषज्ञ द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। इसके बाद 30 जुलाई बुधवार को व्यापमं की वेबसाइट पर उक्त परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। व्यापमं की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov .in पर सभी परीक्षार्थी का परिणाम उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर परिणाम देख सकते हैं।


