राजस्व विभाग ने जेसीबी मशीन व हाइवा को किया जब्त, पेंड्रावन का मामला

भास्कर न्यूज | परपोड़ी नगर के आसपास 20 से 25 गांव में निजी भूमि पर अवैध खनन का करोड़ों रुपए का व्यापार चल रहा है। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को ग्राम पेंड्रावन में एक किसान की भूमि पर कुछ लोग खनन कर रहे थे। किसान को भी इस खनन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। किसान व ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व विभाग के अमले ने मौके पर जाकर अवैध खनन में लगे वाहन को जब्त कर परपोड़ी थाना को सुपुर्द किया। बुधराम पिता गंगाराम की जमीन खसरा नंबर 124/3 के रकबा 0.14 हेक्टेयर में अवैध खनन में लगे वाहनों को विभाग ने जब्त किया है। जब्त वाहनों में जेसीबी मशीन, दो हाइवा शामिल है। परपोड़ी थाना प्रभारी डीएल सोना ने बताया कि बुधवार को ग्राम पेंड्रावन में अवैध खनन में पकड़े गए एक जेसीबी व दो हाइवा को राजस्व विभाग ने थाने में सुपुर्द किया है। पूर्व में अवैध खनन करते पाए गए वाहन को राजस्व विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई की थी। वाहनों को थाना के सुपुर्द किया था। इन वाहनों को कलेक्ट्रेट के खनिज शाखा में जुर्माना जमा करने के बाद छोड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *