1.40 लाख कैश और गहने की चोरी

भास्कर न्यूज | कवर्धा पंडरिया थाना क्षेत्र के पेंड्रीखुर्द गांव के किसान के घर रात में चोरी हो गई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर 1 लाख रुपए नकद और 40 हजार रुपए कीमती सोने-चांदी के जेवर चुरा लिया। घटना 28 जुलाई की रात 11.55 बजे से 29 जुलाई की सुबह 3.30 बजे के बीच की है। पीड़ित किसान ने बताया कि वह खेती करता है और दसवीं तक पढ़ा है। 28 जुलाई की रात परिवार के साथ खाना खाकर घर के सामने का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। रात करीब 10.40 बजे वह पत्नी और बेटी नमिता के साथ एक कमरे में सो गया। कमरे का दरवाजा खुला था। दोनों बेटे अलग-अलग कमरों में सोए थे। सुबह 4 बजे उठने पर देखा कि कमरे की दीवार में बनी आलमारी का ताला टूटा था। अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखे बैग गायब थे। बैग में 1 लाख रुपए नकद, एक तोला वजनी सोने का इस्तेमाली मंगलसूत्र, एक चांदी की अंगूठी और एक जोड़ी बिछिया थी। कमरे में रखी पेटी भी नहीं थी। बाहर जाकर देखा तो परछी में पेटी खुली पड़ी थी। कपड़े बिखरे थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *