KGMU ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार को एंबुलेंस चालकों में जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस बीच परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ड्राइवर को हिरासत में लिया है। ट्रॉमा सेंटर में लेनदेन के विवाद में संविदा पर तैनात एंबुलेंस चालक और निजी एंबुलेंस चालक के बीच विवाद हो गया। जमकर एक दूसरे पर लात घूसे चलाए। बताया जा रहा है कि विवाद मरीजों को निजी अस्पताल में शिफ्ट कराने के एवज में मिलने वाली रकम के बंटवारे को लेकर हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही लिया एक्शन KGMU प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम की घटना है। निजी एंबुलेंस चालक प्रदीप मिश्रा के साथ चिकित्सा विश्वविद्यालय का एंबुलेंस चालक शशिकांत में किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ। जैसे ही घटना की जानकारी मिली ट्रॉमा सेंटर प्रभारी मौके पर पहुंचे। दोनों को पकड़कर चौक थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मरीज की दलाली की बात को नकारा विवाद के पीछे की असल वजह और मरीज को शिफ्ट के सवाल पर डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पर यदि ऐसा कोई मामला होगा तो जरूर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


