जालंधर| मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भक्तों की ओर से वीरवार को सामूहिक निःशुल्क यज्ञ का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणों द्वारा मुख्य यजमान श्रीकंठ जज से पूजन कराया। इसके बाद सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाईं। धाम के संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने कहा कि अरदास (प्रार्थना) का मतलब ही होता है परम की कामना। परम की कामना के लिए क्षुद्र और तुच्छ कामनाओं का परित्याग करना पड़ता है। परम की मांग या चाह ही प्रार्थना है। अल्प की यानी सांसारिक पदों या प्रतिष्ठा की मांग वासना है। इस मौके पर श्रीकंठ जज, श्वेता भारद्वाज, निर्मल शर्मा, राकेश प्रभाकर, पूनम प्रभाकर, सरोज बाला, समीर कपूर, विक्की अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार शर्मा, सौरभ अरोड़ा मौजूद रहे।


