राजधानी रायपुर के पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अलावा दूसरे राजकीय विश्वविद्यालयों से संबधित कॉलेजों में UG-PG की खाली सीटों के लिए ओपन काउंसिलिंग हुई। साइंस कॉलेज में बायो की 464 सीटें हैं। इसमें से 95 फीसदी सीटों में एडमिशन हुआ। छत्तीसगढ़ कॉलेज में बीकॉम की सभी 260 सीटें भर गई। डीबी गर्ल्स कॉलेज रायपुर में साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स की लगभग सीटों में एडमिशन हो गया। हालांकि शासकीय कॉलेजों में UG और PG की बड़ी संख्या में सीटें अब भी खाली हैं। अब इनमें से ज्यादातर कॉलेज में पहले आओ और पहले पाओ के फार्मूले से प्रवेश दिए जाएंगे। सबसे ज्यादा भीड़ साइंस कॉलेज में रही ओपन काउंसिलिंग को लेकर सुबह से ही कॉलेजों में छात्रों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। ओपन काउंसलिंग के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ साइंस कॉलेज में रही। बीसीए की यहां 50 सीटें हैं। सभी भर गई। बीएससी बायो ग्रुप में 464 सीटों में से 441 और मैथ्स ग्रुप की 420 में से 298 सीटों में एडमिशन हुआ। वहीं MSC में जियोलॉजी और डिफेंस स्टडीज को छोड़कर अन्य ब्रांच की सीटें भर गई हैं। वहीं छत्तीसगढ़ कॉलेज में बीए की 365 सीटें हैं, 30 खाली हैं। बीएससी बायो में 42 और मैथ्स ग्रुप की 65 सीटें अभी खाली हैं। 14 अगस्त तक होंगे एडमिशन UG और PG की खाली सीटों में एडमिशन की प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई है। अब कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक दाखिले हो सकते हैं। ओपन काउंसिलिंग के बाद जो सीटें खाली हैं उनमें ज्यादातर कॉलेज पहले आओ और पहले पाओ के फार्मूले से प्रवेश देने की तैयारी कर रहे हैं। 31 जुलाई की स्थिति में प्रदेश के विवि और उससे संबधित कॉलेजों में कितनी सीटें खाली है, यह संख्या कुछ दिनों में सामने आएगी।


