शहर में नया गिरोह सक्रिय:अपराधियों ने हिनू और मोरहाबादी की दो महिलाओं से 3.50 लाख रुपए के जेवर ठगे

शहर में अकेली महिला से ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। शुक्रवार को हिनू और मोरहाबादी में ठग गिरोह ने दो महिलाओं को डराकर और ध्यान भटकाकर 3.50 लाख रुपए के जेवर ठग लिए। सेक्टर 2 धुर्वा की रहने वाली संगीता सिंह (50) ने कहा कि 26 दिसंबर को दिन में 11.30 से 12 बजे के बीच वह अपने घर से हिनू चौक के लिए निकली थी। ऑटो पकड़ने के लिए पत्थरकोचा बाईपास रोड से आगे बढ़ी तो चर्च के पास दो लोग बाइक से आए। एक कुछ दूरी पर रूक गया। दूसरे ने पास आकर कहा कि पुलिस वाले सर आपको बुला रहे है। आगे लूटपाट हो रही है। कल भी लूटपाट हुई थी। सुरक्षा की दृष्टि से जेवर खोलकर बैग में रख लीजिए। मैंने चूड़ी और अंगूठी खोलकर कागज में लपेटा दिया। ठगों ने जेवर वाला कागज ले लिया। फिर लौटा दिया। कहा, अभी नहीं बाद में खोलिएगा। यह कह दोनों चले गए। कुछ दूर जाने के बाद मैंने कागज को खोला। कागज में चार कांच की चूड़ियां थीं। मैंने दोनों को ढूंढने की कोशिश की, पर दोनों भाग चुके थे। जेवर की कीमत करीब 1.50 लाख थी। ऑक्सीजन पार्क में टहल रही महिला डॉक्टर को झांसे में लिया कांके रोड की रहने वाली डॉ रंजना श्रीवास्तव (62) मोरहाबादी के आक्सीजन पार्क में शाम 5.45 बजे टहल रही थीं। उनके पास 30-32 साल के दो युवक आए। दोनों ने परिवार की परेशानी और समाज की कई तरह की बातें कर उनका ध्यान भटका दिया। दोनों ने कहा कि जल्दी ही आपकी परेशानी दूर हो जाएगी। आप अपने जेवरात खोलकर बैग में रख लीजिए। डॉ रंजना उनकी बातों में आ गई। उन्होंने चेन, कान का बाली और अंगूठी खोल कर उन्हें दे दिया। दोनों ने जेवरात को एक बैग में रखा। कहा-कुछ दूर चलिए, आपकी परेशानी दूर हो जाएगी। उनके कहने पर डॉ. रंजना बैग उनके पास ही छोड़ कुछ आगे बढ़ी। इसी बीच दोनों ठग बैग लेकर भाग निकले। डॉ. रंजना ने बताया कि जेवर की कीमत लगभग 2 लाख रुपए थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *