सील की गई संपत्तियों में जबरन घुसने व सुरक्षा गार्ड से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए गणेश प्रसाद महतो ने आकाश सामंता व बीणा सामंता के विरुद्ध लोअर बाजार थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों पर चार करोड़ रुपए बकाया रकम वसूली की प्रक्रिया चल रही है। मामला प्राधिकरण में है। इसके बाद भी इनके द्वारा सुरक्षाकर्मियों को धमकाया जा रहा है और उनके साथ बदसलूकी की जा रही है।


