रिम्स में फोर्थ ग्रेड कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला:साढ़े पांच साल बाद फिर शुरू हुई नियुक्ति प्रक्रिया, मंत्री ने रोक दी

रिम्स में फोर्थ ग्रेड पदों पर साढ़े पांच साल बाद एक बार फिर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इसे रुकवा दिया। इसके बाद अभ्यर्थी लौट गए। फोर्थ ग्रेड के 154 पदों ​पर नियुक्ति के लिए वर्ष 2019 में विज्ञापन निकाला गया था। लेकिन मामला हाईकोर्ट चला गया और नियुक्ति प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चली गई। अब हाईकोर्ट की अनुमति के बाद रिम्स प्रबंधन ने विज्ञापन संख्या 955 (सी) के तहत नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू ​की। प्रबंधन ने रिम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी करते हुए उक्त विज्ञापन संख्या के तहत वैसे करीब 44 आवेदकों को प्रमाण पत्रों की जांच व पर्सलन इंटरेक्शन के लिए शुक्रवार को प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में बुलाया। इन सभी का कार्य अनुभव प्रमाण पत्र का पहले ही सत्यापन हो गया है। अभ्यर्थी रिम्स पहुंचे। इसी बीच मंत्री भी रिम्स का निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण के बाद कांके विधायक सुरेश बैठा और पार्षद मंत्री से मिले। उनसे ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया था कि जिनकी नियुक्ति की जा रही है, उनमें से अधिकतर अभ्यर्थी बाहरी हैं। इसलिए इनकी नियुक्ति नहीं होनी चाहिए। इस पद पर सिर्फ बरियातू के आसपास वाले लोगों की ही नियुक्ति हो। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की। इसपर मंत्री ने बगैर निदेशक की बात सुने ही तत्काल प्रक्रिया को स्थगित करने का आदेश दे दिया। इसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया रोक दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *